शिक्षक संघ की बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
सरवाड़। कस्बे के केशव आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा सरवाड़ की बैठक जिला पर्यवेक्षक गोविंद लाल लौहार, जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार आसोपा, सभाध्यक्ष महावीर प्रसाद गौड़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपशाखा अध्यक्ष रामस्वरूप रैगर ने की। बैठक में विभिन्न कार्यक्रमो के बारे में चर्चा की गई जिसमें भगवान श्रीराम मंदिर के अनावरण के उपलक्ष में भगवान गणेश मंदिर में संगठन द्वारा एक दिन पहले सुंदर कांड का पाठ किया जायेगा। इसी प्रकार कर्तव्य बोध पखवाड़ा के तहत अस्पताल में रोगियों को फल वितरित करना, जोधपर में आयोजित होने वाले प्रदेश सम्मेलन में जाने के लिए अधिकाधिक शिक्षकों को प्रेरित करना, शिक्षकों की समस्याओं को पुरजोर तरीक़े से उठाना, सरवाड़ उपशाखा की सदस्यता को छ सौ पचास तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही बैठक में भगवान श्री राम के कार्यक्रम के पूिजत अक्षत शिवप्रकाश पारीक तथा बृजेश कुमार आसोपा द्वारा बांटे जाने पर संगठन की तरफ से आभार जताया। बैठक में मंत्री विक्रम घटाला, उपसभाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राव, उपाध्यक्ष शिवदयाल चौधरी, कोषाध्यक्ष परमेश्वर दाधीच, जिला वरिष्ठ अध्यापक प्रतिनिधि गोविंद लाल शर्मा, प्रदेश महासमिति सदस्य शिवप्रकाश पारीक, हीरा लाल गुर्जर सहित सदस्य उपस्थित रहे।