Dark Mode
शहीदी दिवस सप्ताह में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

शहीदी दिवस सप्ताह में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

बारां। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पांच चरण में आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत विशेष चरण में शहीदी दिवस के अवसर पर 23 से 30 मार्च तक विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजन को लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर भंवरलाल जनागल ने सोमवार को अपने कक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए तथा सभी कार्यक्रमों में अधिकाधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। कार्यक्रमों के तहत सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, वंदेमातरम सेल्फी बूथ, विद्यार्थियों पर आधारित गतिविधियां, वंदेमातरम पर प्रदर्शनी, वंदेमातरम से संबंधित ऑडियो संदेश, लघु फिल्म आदि का प्रसारण किया जाएगा। बैठक में जिला परिषद सीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!