Dark Mode
वीर बाल शहीद दिवस मनाया

वीर बाल शहीद दिवस मनाया

सीकर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर पूरे भारत में गुरु गोविंद सिंह के साहबजादे को जिंदा दीवार में चुनवाने पर हुएं शहीदो को याद करने के लिए वीर बाल दिवस मनाया गया । भाजपा जिला अध्यक्ष पवन मोदी के नेतृत्व में वीर बाल शहीद दिवस मनाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष पवन मोदी ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने हार नहीं मानी उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार नहीं किया इसलिए उनको दीवार में जिंदा चिनवा दिया गया और शहीद हो गए।मंगलवार को पोलो ग्राउंड स्थित कल्याण गुरुद्वारे में भारतीय जनता पार्टी के जयपुर के संभाग प्रभारी ओम प्रकाश भढ़ाना ने गुरु गोविंद सिंह के राजकुमारों के शहीदी दिवस पर उनको याद किया। पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर ईश्वर सिंह राठौड़ ने पंजाबी में अपने विचार व्यक्त किया। भाजपा मीडिया जिला सह संयोजक नरेश सैन ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारे में माथा टेका । ग्रंथी अतरसिह परदेशी ने प्रवचन दिए और गुरु की महिमा बताई। ,इस अवसर पर सिंधी समाज सीकर के संरक्षक कैलाश थदानी, नन्दलाल भूटानी,महेश सिंधी ,भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मोदी नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री रमेश जलधारी, रामसिंह शेखावत,पूर्व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल शर्मा, भाजपा मीडिया जयपुर संभाग सह प्रभारी प्रकाश दाधीच,जिला मंत्री नेमीचंद कुमावत, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिता शर्मा, कविता चौधरी,उमा सैनी,राज शर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश सिंह शेखावत, सोशल मीडिया प्रदेश सह प्रभारी शालिनी माथुर, पार्षद राजकुमार स्वामी, भंवर लाल जांगिड़,जगदीश कुमावत, गोपाल बडग़ुर्जर, विश्वनाथ सैनी, सज्जन सैनी,अशोक माथुर, गोकुल प्रसाद माथुर, मोहनलाल सैनी, बालकिशन जोशी, विनोद चौहान, महेश खोखर,
सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!