Dark Mode
भाजपा कार्यालय कुचामन में मनाई वीर दुर्गादास जयंती

भाजपा कार्यालय कुचामन में मनाई वीर दुर्गादास जयंती

कुचामनसिटी. शहर के भाजपा कार्यालय में रविवार को वीर दुर्गादास जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। भाजपा कार्यालय में आयोजित जयंती समारोह में वीर दुर्गादास राठौड़ के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अनिलसिंह मेड़तिया ने कहा कि वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर का नाम मेवाड़ ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण हिन्दुस्तान के इतिहास में त्याग, बलिदान, देश-भक्ति व स्वामिभक्ति के लिये स्वर्ण अक्षरों में अमर है। राठौड़ ने ही औरंगजेब को युद्ध मे परास्त किया था। आज उनके पदचिन्हों पर चलकर हमें भी त्याग और वीरता का परिचय देना चाहिए। इस मौके पर वार्ड 16 में पार्षद प्रत्याशी विक्रम राजोरिया, पार्षद भगीरथराम कुमावत, पार्षद खेताराम सिसोदिया, पार्षद बाबूलाल कुमावत, पार्षद नरसी कुमावत, देशी गुर्जर, संदीप जैन, महेशसिंह, दिलीपसिंह हिरानी, नरेन्द्रसिंह, लालसिंह भांवता, अंकितसिंह, आनंद शेट्टी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!