वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप मनाई जयंती, प्रताप सर्किल पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
डूंगरपुर। वागड़ क्षत्रिय महासभा की ओर से सोमवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। शहर के प्रताप सर्किल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। राजपूत समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने की सीख दी। राजपूत समाज वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती मना रहा है। डूंगरपुर शहर में वागड़ क्षत्रिय महासभा की ओर से सोमवार को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। वागड़ क्षत्रिय महासभा की ओर से शहर के प्रताप सर्किल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रताप सर्किल को फूलों से सजाया गया। समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर महाराणा प्रताप को नमन किया। राजपूत समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप के साथी रहे राणा पूंजा भील की मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया। शहर के राजपूत हॉस्टल में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। वागड़ क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं महाराणा प्रताप के पदचिन्हों पर चलते हुए देश और समाज हित में कार्य करने की बात कही।