क्षतिग्रस्त नाले में फिर वाहन फंसा हादसा टला
फलोदी नगरपालीका के दक्षिण भाग में गेंग हट के पीछे बनी सड़क के बीच मे बारिश के पानी की निकासी के लिए बड़ा और चौड़ा एक नाला बना हुआ है , जो पिछले करीब 8 से 9 सालों से जगह जगह स्व क्षतिग्रस्त है और उस जगहों पर बड़े बड़े खड्डे हो गए है। इन खड्डों में आये दिन चार पहिया वाहन फंस जाते है। अभी 15 दिन पूर्व सीमेंट से भरा ट्रेलर फंस गया था किसे क्रेन की सहायता से बाहर निकाला जा सका था, आज फिर इस नाले में सवारियों व माल से भरी बोलेरो कैम्पर गाड़ी फंस गई जिसे जागरूक लोगों ने बड़ी मसक्कत से बाहर निकाला जा सका। अच्छा ये रहा कि दो बार भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई नहीं तो कोई जनहानि ही सकती थी।