इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शुमार हैं विक्की कौशल
आज के समय में बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल का नाम इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शुमार होता है। आज यानी की 16 मई को अभिनेता विक्की कौशल अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि विक्की कौशल को यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। अभिनेता विक्की कौशल ने बहुत कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में वह मुकाम हासिल कर लिया, जो कई सालों की मेहनत के बाद भी लोग हासिल नहीं कर पाते हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर विक्की कौशल के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...