Dark Mode
चाकसू में विजय कुमार गोस्वामी ने संभाला एसीबीईओ द्वितीय का पदभार

चाकसू में विजय कुमार गोस्वामी ने संभाला एसीबीईओ द्वितीय का पदभार

चाकसू। राज्य सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा जारी नवीनतम स्थानांतरण आदेशों की अनुपालना में मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी कार्यालय चाकसू में ने अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय के पद पर विजय कुमार गोस्वामी ने विधिवत कार्यभार संभाल लिया है। अतिरिक्त ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी प्रथम महेश कुमार शर्मा ने विजय कुमार गोस्वामी को कार्यभार ग्रहण करवाया। साथ ही कार्यालय के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय करवाया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों एवं परिजनों ने विजय कुमार गोस्वामी का साफा एवं माला पहनाकर कर स्वागत किया एवं मिठाई खिलाई। गोस्वामी ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए बताया कि अन्य विभाग के अधिकारियों एवं कार्यालय के सहयोगियों को साथ लेते हुए विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को और अधिक सुव्यवस्थित करना एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को। प्रत्येक छात्र तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!