Dark Mode
ग्राम विकास अधिकारी अपनी मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 

ग्राम विकास अधिकारी अपनी मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 

मांगरोल - बारां. राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ग्राम विकास अधिकारी संघ उपशाखा मांगरोल द्वारा शुक्रवार को पंचायत समिति मांगरोल मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना आयोजित किया गया।धरने से पूर्व पंचायत समिति मांगरोल अतिरिक्त विकास अधिकारी जुगल किशोर अजमेरा को सामूहिक अवकाश का लिखित में ज्ञापन दिया गया। उपशाखा मांगरोल अध्यक्ष राजाराम मीणा ने बताया कि सरकार द्वारा राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के साथ सात माह पूर्व लिखित ग्राम विकास अधिकारी संघ प्रदेश नेतृत्व के साथ हुए समझौते को लागू नहीं करने के विरोध में आगामी मंहगाई राहत शिविरों व ग्राम पंचायतों के कार्यों का बहिष्कार कर असहयोग आन्दोलन, धरना आयोजित किया गया है उन्होंने उपस्थित ग्राम विकास अधिकारियों को कहा कि जब तक सरकार द्वारा अपने लिखित समझौता को लागू नहीं किया जाता तब तक असहयोग आन्दोलन धरना प्रदर्शन किया जाऐगा। सरकार के साथ अबकी बार आर पार की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी ग्राम विकास अधिकारी उच्चाधिकारियों द्वारा शिविरों के लिए दबाव डाला जाता है तो किसी प्रकार के दबाव में नहीं आऐं।धरना प्रदर्शन में संघ उपशाखा मांगरोल अध्यक्ष राजाराम मीणा, ओमप्रकाश नागर, रमेशचंद्र नागर, पुष्पेन्द्र सिंह, दिनेश बैरवा, ब्रजमोहन सुमन, देवेंद्र सुजाड़िया,बंटी मेघवाल आदि उपस्थित थे ।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!