Dark Mode
गांव की सुरक्षा में तैनात व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने की गोली मारकर हत्या

गांव की सुरक्षा में तैनात व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने की गोली मारकर हत्या

मणिपुर में इम्फाल वेस्ट जिले के कदंगबंद में एक गांव की सुरक्षा में तैनात व्यक्ति की शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि मृतक की पहचान जेम्सबॉड निंगोमबाम के रूप में हुई है। वह गांव की सुरक्षा में तैनात था,पास की पहाड़ी से संदिग्ध उग्रवादियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि निंगोमबाम के शव को पोस्टमार्टम के लिए यहां ‘रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ लाया गया। कदंगबंद की सीमा कंगपोकपी जिले से लगती है, जहां राज्य में तीन मई से जातीय हिंसा शुरू होने के बाद लगातार हिंसा की घटनाएं देखी गई हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!