Dark Mode
ओवरलोडिंग को लेकर फूटा ग्रामिणो का आक्रोश

ओवरलोडिंग को लेकर फूटा ग्रामिणो का आक्रोश

जमवारामगढ़। उपखंड क्षेत्र के सायपुरा में रविवार को आखिरकार ओवरलोडिंग को लेकर ग्रामिणो का आक्रोश फूट पडा ओर ग्रामिणो ने सायपुरा में सडक मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामिणो ने बताया की नटाटा एवं साईवाड में चेजा पत्थर की खानो से भरकर आने वाले वाहन ओवरलोड होकर चलते हैं।
ट्रैक्टर ट्राली एवं ट्रक अपनी क्षमता से अधिक पत्थर भरकर तेज गति से दोडते है। ओवरलोडिंग एवं तेज गति के कारण कई बार वाहनों से पत्थर गिरते रहते हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।
ग्रामिणो ने बताया की ओवरलोडिंग को लेकर उनहोंने कई बार माइनिंग विभाग वालों को भी शिकायत की लेकिन माइनिंग विभाग वाले कोई ध्यान नही दे रहे हैं। इसी को लेकर ग्रामिणो ने रविवार को सायपुरा बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। सूचना पर जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने मौके पर ही पत्थर से भरे हुए दो ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली जब्त किए ओर ग्रामिणो से समझाइश कर जाम खुलवाया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!