महंगाई राहत कैंप में ग्रामीण ले रहे हैं योजनाओं की जानकारी
अडसीसर में प्रशासन गांवों के संग अभियान व महंगाई राहत कैंप का विधायक शर्मा ने किया अवलोकन, लाभार्थियों को बांटे मुख्यमंत्री राहत कार्ड, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों में कैंप को लेकर उत्साह
सरदारशहर, हामूसर ,अडसीसर गांव में आयोजित महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग शिविर का अवलोकन विधायक पंडित अनिल भंवरलाल शर्मा ने किया।
इस मौके पर उन्होंने लाभार्थियों को महंगाई राहत कार्ड प्रदान किए तथा कैंप की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत कैंप वाकई लोगों के लिए राहत साबित हो रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग न केवल कैंपों में रजिस्ट्रेशन का लाभ उठा रहे हैं, अपितु योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर रहे हैं। कैंप प्रभारी तहसीलदार कमलेश महरिया ने सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की और ग्रामीणों को कैंप में मिल रही राहत के बारे में बताया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी भीखाराम चोधरी ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए सभी लोगों से आग्रह किया। साथ ही प्रशासन गांव के संग शिविर व महंगाई राहत कैंप में पधारे सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल रशीद चायल, कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र राजवी, पूनमचंद तिवारी, पीसीसी सदस्य कल्याणसिंह शेखावत, सरपंच लक्ष्मीनारायण सारण, रामेश्वर ढाका, शिव जी जाट,सरपंच भंवरलाल पारीक, मांगीलाल जोशी सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर कार्य किया।
खेजडा़ मै हरीराम बाबा का भव्य जागरण
सरदारशहर, तहसील के गांव खेजड़ा में पंवार परिवार द्वारा विशाल बाबा हरिराम के जागरण का आयोजन किया गया। जागरण का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ किया गया। जागरण में नागौर के मुख्य कलाकार अनिल सेन एंड पार्टी ने देर रात तक एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को नाचने हेतु मजबूर कर दिया। ग्राम वासियों ने देर रात तक जागरण में खूब आनंद उठाया। जागरण शुभारंभ पर विधायक पंडित अनिल शर्मा, पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल रशीद चायल, पार्षद पिंटू नरेंद्र नाई, जितेंद्र हाडा, एडवोकेट मानकचंद भाटी, विष्णु गौड़, कालुराम तिवारी का आयोजक लालचंद पंवार,मोहरसिंह पंवार ने साफा, दुपट्टा,माला पहनाकर स्वागत किया गया। दोलत गर्वा एंड पार्टी द्वारा शानदार झांकियां बालाजी राम सीता की संजीव झांकियों पर नृत्य किया गया ।जागरण में महिलाओं ने देर रात तक खूब तालियां बटोरी।