सड़क की सफाई सही ढंग से नहीं होने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
सुमेरपुर। उपखंड क्षेत्र के बामनेरा ग्राम पंचायत के अधीनस्थ राजस्व गांव पोयना सड़क मार्ग की पिछले तीन दिनों से उपखंड प्रशासन की ओर से सफाई अभियान चल रहा है।जिसको लेकर ग्रामवासियों ने सड़क के दोनों किनारे खड़ी झाड़ियां की सही ढंग से सफाई नहीं करने पर सार्वजनिक विभाग के प्रति नाराजगी जताई हैं। गांव पोयना से जोयला की और जाने वाले मुख्य मार्ग पर ऊंगी झाड़ियों व अंग्रेजी बबुल की टहनियों की सही ढंग से कटाई नहीं करने पर ग्रामीणों ने बुधवार को उपखंड अधिकारी सुमेरपुर को ज्ञापन देकर साफ सुथरा रास्ता करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने दिए गए ज्ञापन में बताया कि सड़क किनारे खड़ी कंटीली झाड़ियां को हटाने का कार्य जेसीबी मशीन द्वारा दो_तीन दिनों से किया जा रहा है जहां सड़क किनारे झाड़ियां को केवल नीचे से ही हटाया जा रहा है और बड़ी झाड़ियां सड़क के किनारे दोनों ओर छत की तरह फैली हुई है। सड़क पर सफाई कार्य सही ढंग से नहीं हो रहा है महज खाना पूर्ति की जारी हैं। जबकि यह कई गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग हैं जहां कंटीली झाड़ियो से रास्ता दोनों साइड से पूरी तरह संकरा हो गया है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर सड़क किनारे बड़ी झाड़ियो को भी हटवाने की प्रशासन से मांग की और रास्ते की सफाई सही ढंग से करवाने के लिए प्रशासन को पाबंद करवाने की मांग की है। इसके साथ ग्रामीणों ने पत्र की एक प्रति सार्वजनिक विभाग के सहायक अभियंता सुमेरपुर को भी दी गई हैं और उनसे भी सफाई की मांग की है। इस मौके पर गणेशाराम कुमावत,बाबूलाल कुमावत,रणछोड़ भारती,गेमाराम कुमावत,प्रवीण कुमावत,भीमाराम कुमावत,कपूराराम कुमावत,छोगाराम कुमावत,जीवाराम कुमावत,अचलाराम कुमावत,भगाराम कुमावत,माधो सिंह, गलबाराम कुमावत, रमेश प्रजापत,तारा राम प्रजापत,हेमाराम कुमावत,हेमाराम पुर्व वार्ड पंच,पकाराम, सांकलाराम आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।