Dark Mode
स्कूल पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला, शिक्षकों पर लगाया पोषाहार चोरी का आरोप

स्कूल पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला, शिक्षकों पर लगाया पोषाहार चोरी का आरोप

 

धौलपुर। बाड़ी उपखंड के उमरी गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पर ग्रामीणों के साथ बच्चों ने विरोध प्रदर्शन किया साथ में स्कूल के मुख्य गेट पर तालाबंदी की। उक्त विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्कूल में पोषाहार की चोरी हो रही है। बच्चों के लिए आया पोषाहार स्कूल के शिक्षक घर लेकर जा रहे हैं। वहीं स्कूल में नाम मात्र की भी पढ़ाई नहीं कराई जा रही। ऐसे में बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है। विरोध प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे बाड़ी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं तहसीलदार ने ग्रामीणों से समझाईश की इसके बाद मामला शांत हो सका। उमरी गांव निवासी रामविलास कुशवाह, गिरिराज सिंह, हरिकेश, बनियाराम कुशवाहा आदि ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय में पोषाहार को शिक्षक अपने घर ले जा रहे हैं। गुरुवार से बच्चों को दुग्ध वितरण नहीं किया गया। उल्टे पोषाहार प्रभारी उक्त दूध के डिब्बों को घर लेकर जाते बच्चों ने देखे तो उनकी भी शिक्षक ने मारपीट कर दी। ऐसे में ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने स्कूल की मुख्य गेट पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया है साथ में कुछ समय के लिए तालाबंदी भी की।
मामले को लेकर मौके पर पहुंचे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दाऊदयाल शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों से समझाइश की है। जो भी मामला है उसको लेकर जांच की जाएगी साथ में स्कूल की संस्था प्रधान मीना कुमारी को पूरे मामले की जानकारी देने और आरोपी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।
इस सम्बंध में तहसीलदार मोहम्मद हनीफ ने बताया कि स्कूल में ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था। पोषाहार को लेकर ग्रामीणों की शिकायत है कि शिक्षक उसे घर ले जाते हैं साथ में स्कूल में पढ़ाई भी नहीं हो रही। ऐसे में दोनों मामलों को लेकर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!