Dark Mode
पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने पानी की टंकी पर चढ़कर किया विरोध प्रदर्शन

पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने पानी की टंकी पर चढ़कर किया विरोध प्रदर्शन

मंडावर । उपखण्ड के सायपुर पाखर गांव में शनिवार को पानी की मांग को लेकर ग्रामीण महिला पुरुष पानी की टंकी पर चढ़ गए और विरोध प्रदर्शन करने। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से समझाइश की। लेकिन ग्रामीण पानी की समस्या का समाधान करने की मांग पर अड़े रहे। वही विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पिछले लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। जिसके बारे में जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि पानी के लिए महिलाओं को कई किलोमीटर दूर खेतों पर स्थित बोरवेल से पीने का पानी लेकर आना पड़ता है और पशुओं के लिए भी पानी की विकट समस्या बनी हुई है। जलदाय विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और  भरोसा दिलाया कि समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। उनके आश्वासन पर लोग टंकी से नीचे उतरे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!