सड़क में घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों हंगामा,
सड़क निर्धारित मापदंडों से नहीं होने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,
कोलतार युक्त में घटिया निर्माण सामग्री उपयोग का आरोप,
गजसिंहपुर . गजसिंहपुर के पास गांव लोहारा में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई जा रही सड़क में घटिया सामग्री प्रयोग करने पर ग्रामीणो में आक्रोश देखा गया। मंगलवार को ग्रामीणों ने वहां जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों के विरोध की सूचना पर पीडब्लूडी विभाग के एईएन कपिल सांखला और जेईएन सुनील वर्मा मौके पर पहुंचे। विभाग के अधिकारियों को देख ग्रामीण और भड़क गए। अधिकारियों के सामने सड़क निर्माण निर्धारित मापदंडों के अनुसार नहीं होने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा कर दिया। कोलतार युक्त सड़क में घटिया निर्माण सामग्री उपयोग करने और ठेकेदारों द्वारा निर्माण में लाहपरवाही बरतने आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई।
जिसके बाद विधायक बलबीर सिंह लूथरा ने फोन पर विभाग के कनिष्ठ अभियंता से बातचीत की और सड़क निर्माण के बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिसके बाद निर्माणाधीन सड़क पर एकत्रित हुए ग्रामीणों को पीडब्ल्यूडी के एईएन व जेईएन दोनों से समझाइश की ओर आश्वासन दिया कि जहां भी दिक्कत होगी वे दिक्कत को दूर करेंगे। वही गांव लुहारा निवासी गुरसेवक सिंह कामरेड ने चेतावनी दी है कि संपूर्ण सड़क निर्धारित मापदंडों के अनुसार निर्मित हो अन्यथा वे आंदोलन किया जाएगा। पूर्व सरपंच बलवीर सिंह का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बन रही सड़क में बिल्कुल ही घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है,यह सड़क बनने से पहले ही उखड़ रही है। गौरतलब है की गजसिंहपुर क्षेत्र के गांव लोहारा में 32 लाख लागत से बन रही डामर रोड़ का निर्माण हो रहा है। यह सड़क विधायक कोटे से स्वीकृत हुई है।इस सड़क की लंबाई एक किलोमीटर है, पीडब्लूडी विभाग द्वारा सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है।