Dark Mode
विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, जापान की रेसलर यूई सुसुकी को हराया

विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, जापान की रेसलर यूई सुसुकी को हराया

महिला रेसलिंग के 50 किलोभार वर्ग में भारत की विनेश फोगाट ने दुनिया की नंबर 1 रेसलर जापान की यूई सुसुकी को टेक्निकल पॉइंट के आधार पर हरा दिया। विनेश ने आखिरी 15 सेकंड में बाजी को पलट दिया और मुकाबला 3-2 की बराबरी पर रहा था। जिसके बाद जापान ने स्कोर को चैलेंज किया था लेकिन इसका फैसला भारत के पक्ष में आया। इस तरह महिला रेसलिंग में भारत के लिए विनेश फोगाट ने मेडल की तरफ एक और मजबूत कदम बढ़ाया है।
बता दें कि, जापानी पहलवान टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट थी। बाउट में उसने पहला पॉइंट भी लिया, लेकिन आखिरी पल पर विनेश फोगाट ने दंगल की तरह फिल्मी अंदाज में पटकनी देते हुए बाजी अपने नाम कर ली। उन्होंने पहले दो पॉइंट लिए, जबकि इसके बाद एक और पॉइंट मिला। इस तरह उ्न्होंने 3-1 से ये बाउट जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।
वहीं पहले विनेश के लिए ये बाउट मुश्किल मानी जा रही थी। क्योंकि विनेश फोगाट ने कमाल करते हुए भारत की एक और मेडल की उम्मीद को कायम रखा है। फोगाट फैमिली की बेटियों को फाइटर माना जाता है। उन्होंने पिछले दो साल में तमाम उतार-चढ़ाव देखे हैं। लंबे समय तक रेसलिंग फेडरेशन के प्रमुख रहे बीजीपे नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इसी वजह से बृजभूषण शरण सिंह को अपना पद भी गंवाना पड़ा। इस बीच उन्होंने तमाम बैरियर को पार करते हुए पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!