Dark Mode
पीओके में हिंसक गोलीबारी, 8 लोगों की जान गई

पीओके में हिंसक गोलीबारी, 8 लोगों की जान गई

मुज्जफराबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ लगातार तीसरे दिन बुुधवार काे जारी हिंसक प्रदर्शनों में सुरक्षाबलाें की गाेलीबारी में कम से कम आठ नागरिक मारे गए और कई अन्य घायल हाे गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीओके में जम्मू कश्मीर ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेकेजेएएसी) की अगुआई में चल रहे विरोध प्रदर्शनों ने पिछले 72 घंटों में आम जनजीवन ठप कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनकारियाें और सुरक्षाबलाें के बीच हिंसक झड़प में बाग जिले के धीरकोट में चार लोगों की मौत हो गई जबकि मुजफ्फराबाद और मीरपुर में दो-दो लोगों के मारे जाने की खबर है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आज सुबह प्रदर्शनकारियों ने मुज़फ़्फ़राबाद की ओर जाने वाले उनके प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलों पर रखे गए बड़े शिपिंग कंटेनरों पर पत्थर फेंके और उन्हें पलट दिया जिससे वे नदी में गिर गए। पीओके में पूरी तरह से लॉकडाउन लागू है जिसके चलते इंटरनेट सेवाएँ भी बंद कर दी गई हैं।बाज़ार, दुकानें और स्थानीय व्यवसाय बंद हैं और परिवहन सेवाएं निलंबित हैं। इस बीच जेकेजेएएसी नेता शौकत नवाज़ मीर ने कहा, "हमारा अभियान 70 से ज़्यादा वर्षों से हमारे लोगों को वंचित रखे गए मौलिक अधिकारों के लिए है। या तो अधिकार दिलाएं या जनता के गुस्से का सामना करें।" उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के प्रशासन को चेतावनी दी कि बुधवार का हमला सिर्फ़ "प्लान ए" था जिससे संकेत मिलता है कि यह अभी बहुत आगे जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!