विप्र क्रिकेट प्रतियोगिता 2 सितम्बर क़ो
बालोतरा। विप्र फाउंडेशन जिला बालोतरा द्वारा ब्राह्मण समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता 2 सितम्बर क़ो बालोतरा में आयोजित की जाएगी विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया नव गठित बालोतरा जिले के स्तर पर यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं क़ो समाज हित के लिए संगठित करना व समाज के लिए योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ऐसे आयोजन से ही ब्राह्मण समाज क़ो एक मंच पर लाकर संगठित होने का आह्वान किया जा सकता है विप्र फाउंडेशन बालोतरा जिला अध्यक्ष अशोक व्यास के नेतृत्व में जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कांतिलाल राजपुरोहित,नितेश निम्बार्क,गणपत वैष्णव,कुशल ओझा,विजय सिँह राजपुरोहित,नितेश पालीवाल,आनंद दवे,मुकेश सिंह सहित कई सदस्य तैयारी में लग गए है!प्रतियोगिता क़ो आयोजित करने में कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब का विशेष सहयोग रहेगा!