Dark Mode
विरेंद्र सहवाग से लेकर ऋषभ पंत ने मनाया राखी का त्यौहार, शेयर की तस्वीरें

विरेंद्र सहवाग से लेकर ऋषभ पंत ने मनाया राखी का त्यौहार, शेयर की तस्वीरें

आज देशभर में राखी का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस त्यौहार को सेलिब्रेट कर लोग सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेटर भी इस खास मौके पर कहां पीछे रहने वाले हैं। वीरेंद्र सहवाग से लेकर श्रेयर अय्यर और ऋषभ पंत ने भी राखी के त्यौहार की तस्वीरें शेयर की हैं। श्रेयर अय्यर ने श्रीलंका रवाना होने से पहले ही अपनी बहन संग इस त्यौहार को मनाया। उनकी आईपीएल टीम केकेआर ने अपने इंस्टाग्राम पर उनका और उनकी बहन का राखी का त्यौहार मनाते हुए वीडियो शेयर किया। युवराज सिंह, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग, शुभमन गिल, ऋषभ पंत जैसे क्रिकेटर्स और उनकी बहनों ने सोशल मीडिया पर राखी की तस्वीरें शेयर की हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!