महिला मोर्चा की परिवर्तन यात्रा को लेकर हुई वर्चुअल बैठक
सीकर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक हुई जिसमें सीकर से मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा ने भाग लिया। श्रीमती शर्मा ने बताया कि मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने परिवर्तन यात्रा को लेकर सभी जिला अध्यक्षों व प्रदेश कार्यकारिणी से वर्चुअल बैठक के माध्यम से दिशा निर्देश दिए श्रीमती भंडारी ने कहा हर जिले में यात्रा शुरू होने से पहले पीले चावल बाटकर सभी को यात्रा में आने का न्यौता देवे और हर विधानसभा की संयोजक बनाए ताकि वह हर विधानसभा में अपनी महिलाओं की संख्या यात्रा में कर सके श्रीमती शर्मा ने सीकर की यात्रा के बारे में अवगत करवाया वर्चुअल बैठक में मुख्य रूप से जयश्री गर्ग,इंदिरा राजपुरोहित,स्नेहा कम्बोज,आरती सिंह,राधा भारद्वाज,सरोज देवी,सुनीता सैनी,प्रभा दंदावत आदि ने भाग लिया।