भाजपा द्वारा विशाल जिला जनाक्रोश महाघेराव 17 अप्रैल को
ओसिया. भाजपा जोधपुर जिला देहात दक्षिण के जिला जनाक्रोश महाघेराव जिला संयोजक त्रिभुवन सिंह भाटी ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी व जिला अध्यक्ष जगराम बिश्नोई के निर्देशानुसार जन आक्रोश महाघेराव का आयोजन करेगा । राजस्थान की कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश की भय, भ्रष्टाचार और अराजकता पिछले साढे 4 साल में कांग्रेस राज में बेरोजगारी, अपराध, पेट्रोल डीजल और बिजली की कीमतों में सबसे अधिक बढ़ोतरी, बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, महिलाओं के साथ अत्याचार, युवाओं की बेरोजगारी, किसानों को कर्जा माफ की वादाखिलाफी व अन्य विषय को लेकर भाजपा 17 जुलाई2023 को प्रातः 11:00 भाजपा के जिले भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जोधपुर पावटा स्थित सनसिटी अस्पताल के बाहर विशाल सभा कर कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी और महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन देंगे इस घेराव में राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सी पी जोशी के नेतृत्व में कार्यक्रम होगा जिले के जिला कार्यकारिणी, मंडल कार्यकारिणी, बूथ कार्यकारिणी, शक्ति केंद्रों के पदाधिकारी, जिला के सांसद व पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, सभी मोर्चा, प्रकोष्ठों, पूर्व जिला प्रमुख, वर्तमान प्रधान व पूर्व प्रधान, पार्टी के वर्तमान जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, व पूर्व जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य, नगरपालिका के वर्तमान व पूर्व पार्षद, पार्टी समर्थित वर्तमान सरपंच व पूर्व सरपंच व पार्टी के वरिष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ता व आमजन कांग्रेस सरकार के खिलाफ विशाल महाघेराव में सम्मिलित होकर अपना विरोध प्रदर्शित करेगी जिला संयोजक त्रिभुवन सिंह भाटी ने जनाक्रोश महाघेराव में हजारों की संख्या में जोधपुर पहुंचने का आह्वान किया है