Dark Mode
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने गणेश विसर्जन यात्राओं का किया स्वागत

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने गणेश विसर्जन यात्राओं का किया स्वागत

सवाई माधोपुर। शहर में आज अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन के कई शोभा यात्रा निकाली गई।इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शोभा यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शहर स्थित नगर पालिका के पास ठंडा सरबत पिलाकर सेवा की।साथ ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शोभा यात्राओ पर पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया। वही सबसे आखरी में विनोबा बस्ती से गणेश विसर्जन के लिए विशाल शोभायात्रा निकाल जिसमें बस्ती के कई संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजार में होते हुए पुलिस चौकी हर सहाय जी के कटले में होती हुई राम द्वारा पहुंची। जहां से साधनों के द्वारा गणेश विसर्जन के लिए बस्ती के लोग कुशालीपूरा पहुंचे जहां पर बड़ी ही धूमधाम से गणेश विसर्जन का कार्यक्रम किया गया। वही विनोबा बस्ती के द्वारा निकाली गई शोभायात्रा बड़े हर्षो उल्लास और धूमधाम से निकल गई लोग गणेश जी के भजनों पर नाचते गाते हुए और गुलाल की वर्षा करते हुए भजनों के रंग में रंगे नजर आए। वही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी शोभायात्रा का पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया इस दौरान विनोबा बस्ती के गणेश परिवार के पदाधिकारी ने बजरंग दल के नगर अध्यक्ष नरेश सिंधी का माला और साफा बनाकर सम्मान किया और उनके द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा करी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष नरेश सिंधी उपाध्यक्ष बंटी जादौन मंगल सिंह बजरंग दल जिला सुरक्षा प्रमुख रोशन टाइगर नगर संयोजक विवेक उपाध्याय सत्संग प्रमुख किशन जंगम मयंक शर्मा धीरज शर्मा हिमांशु अभय विशाल तेजा भाई राहुल आदि समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!