वजीरपुर में निर्माणाधीन भवन में मनाई विश्वकर्मा जयंती।
वज़ीरपुर। उपखण्ड मुख्यालय पर जांगिड़ ब्राह्मण समाज ने विश्वकर्मा जयंती मनाई। कार्यक्रम के सभापति बसंती लाल जांगिड़ रहे। समाज के अध्यक्ष घनश्याम जांगिड़ के निर्देशानुसार नवीन कार्यकारिणी गठित की गई। माला की बोली सीताराम जांगिड़ खंडीप के नाम रही।समाज को आगे बढ़ाने के लिए विचार विमर्श किया गया।
अध्यक्ष घनश्याम जांगिड़ ने बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा दिल्ली के निर्देशानुसार एक व्यक्ति एक पद के अनुरूप किया गया है।साथ ही समाज के कक्षा दसवीं और बारहवीं के सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम वाले एक बच्चे और एक बच्ची को कार्यकारिणी की ओर से 5100 रुपए इनाम दिया जायेगा।
जनगणना पर भी विचार किया गया इसके साथ ही उपाध्यक्ष बाबूलाल,मूलचंद,कोषाध्यक्ष सीताराम,सचिव विजय,संगठन मंत्री बाबूलाल किशोरपुर, मीडिया प्रभारी अरविंद, प्रचार एवं जनगणना मंत्री विजय बजरंगपुरा,सलाहकार रामेश्वर,जगदीश,श्याम मेडी,बबलू श्यारोली, रामदयाल जीवली, मोहन वजीरपुर, कैलाशी छोटी उदेई, श्याम बड़ौली एवं तहसील युवा अध्यक्ष हरिओम जांगिड़ को बनाया गया।कार्यक्रम में भगवान् विश्वकर्मा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा आरती की गयी। सभी को जलपान भी कराया गया।