Dark Mode
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल पोटलां मे विज़न-2023 कार्यक्रम का आयोजन

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल पोटलां मे विज़न-2023 कार्यक्रम का आयोजन

गंगापुर -भीलवाड़ा  स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय विज़न -2023  कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता  श्रीमती प्रेमलता रेगर सरपंच ग्राम पंचायत पोटलां एवं मुख्य अतिथि  श्रीमती गायत्री देवी विधायक सहाड़ा ने की। कार्यक्रम रणदीप त्रिवेदी सदस्य ड़ी एम एफ टी,        दिनेश चन्द तेली चेयरमैन नगरपालिका गंगापुर, प्रेम कुमार भील नायब तहसीलदार हुरड़ा के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया । सर्वप्रथम सभी अतिथियों का विद्यालय के स्टाफ के द्वारा स्वागत किया गया । उसके पश्चात स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य  नवरत्न बैरवा ने स्वागत उद्बोधन दिया एवं विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्धियों से मेहमानों  को अवगत कराया। मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय में विकास कार्यों यथा किचन शेड व  हाई वोल्यूम लो स्पीड पंखे का अनावरण किया गया  कार्यक्रम में भामाशाहों  का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया।ततपश्चात प्रतिभावान विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान किये।  इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरुस्कार चयनित रिद्धि सेन, मैथ्स ओलम्पियाड विजेता हर्षवर्धन तनीष साक्षी प्रीति, कक्षा 12 व 10 के टॉपर्स रिद्धि साक्षी फैजान प्राची आदि  विशिष्ट प्रतिभाओं को पुरस्कार प्रदान किये गए।  सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य ड्रामा  योगा पिरामिड  के तहत  भारतीय संस्कृति लोककला  से ओतप्रोत विभिन्न शानदार प्रस्तुतियां दी गई। अभिभावकों की ओर से सुनील जोशी सीए ने संबोधित किया।  कार्यक्रम का संचालन स्थानीय विद्यालय के व्याख्याता  विकास खटीक  पूजा सेरसिया सिद्धि सेन ने किया। कार्यक्रम में     शम्भू लाल शर्मा मांगीलाल कुम्हार प्रभु सिंह चुंडावत विष्णु कुमार जोशी  प्रह्लाद खटीक भूपेश दाधीच सुरेंद्र तिवाड़ी सादिया परवीन नारायण लाल शर्मा आशीष कुमार पुरोहित विरेंद्र सिंह  राकेश कुमावत पार्वती जीनगर वैभव  पाराशर  रामेश्वर मकई आशीष कांकरिया यास्मीन बानू बदरुद्दीन जी बसन्त कंवर  स्वीटी मीना शुभम नारायण लाल माधव रेखा संतोष सुनीता रिंकू एवं अन्य स्टाफ साथी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!