ग्रीष्मावकाश में होगा वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
बूंदी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लक्ष्मीपुरा, ब्लॉक तालेड़ा, जिला बूंदी में सत्र 2025 के ग्रीष्मावकाश में छात्र- छात्राओं के लिए 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 2 जून से 16 जून तक चलेगा। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय) ने बताया कि इस शिविर में कक्षा 6 से 11 तक के नियमित विद्यार्थी भाग ले सकते हैं, जिनकी आयु 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष से कम हों। उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं 31 मई को प्रातः 9 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लक्ष्मीपुरा, ब्लॉक तालेड़ा, जिला बूंदी में अपनी योग्यता संबंधी फार्म की दो प्रतियां, आधार कार्ड एवं मय फोटो और जन्मतिथि अंकित मार्कशीट के साथ उपस्थित हो सकते हैं।