Dark Mode
मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित

मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित

श्रीगंगानगर। नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को जिले में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर आमजन को मतदान दिवस 9 सितम्बर और 11 सितम्बर 2026 को अधिकाधिक मतदान के लिये जागरूक किया गया। आर्यन पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय स्कूल श्रीगंगानगर में रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक रंगोलियों एवं जागरूकता नारों के माध्यम से आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने का आह्वान किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!