Dark Mode
मतदाता जागरूकता गतिविधि आयोजित

मतदाता जागरूकता गतिविधि आयोजित

अजमेर। अजमेर उत्तर में ए डी एम शहर श्री प्रवीण कुमार एवम तहसीलदार पूजा यादव के निर्देशन में स्वीप टीम की गरिमा अग्रवाल और ऋतु चौहान ने नगर निकाय आम चुनाव हेतु गुरुवार को अजमेर में जागरूकता अभियान चलाया । इसके अंतर्गत केंद्रीय कारागर में जेल अधिकारी गण एवम मौजूद जेल प्रहरियों को शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलवाई गई ।सभी ने मतदान अवश्य करने का संकल्प लिया । इसके अलावा सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में “माता पिता के नाम लोकतंत्र का पत्र“ गतिविधि का आयोजन किया गया। इसमें सभी छात्र छात्राओं ने अपने अभिभावकों को मतदान का महत्व बताते हुए उनको मतदान अवश्य करने का आग्रह किया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!