महिला पुलिस थाने में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
बारां। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर एवं सीईओ व नोडल अधिकारी स्वीप हरीशचंद्र मीणा के निर्देशानुसार युवा मतदाताओं के पंजीकरण में अभिवृद्धि एवं आगामी चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से शनिवार को स्टेशन रोड़ स्थित महिला थाने में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उपनिदेशक जूही अग्रवाल ने उपस्थित जन को मतदान का संकल्प कराते हुए शुभकामनाएं दी। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर परिहार ने उपस्थित जन समूह से आगामी लोकसभा चुनाव में अनिवार्य रूप मतदान करने की अपील की।
आकर्षक रंगोली से दिया जागरूकता का संदेश
महिला पुलिस कर्मियों ने आकर्षक रंगोली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं मतदाता जागरूकता संबंधी चित्रण करते हुए रंगोली बनाकर सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक पूजा नागर, महिला थाना प्रभारी एएसआई लाल बहादुर सिंह, उर्मिला त्यागी, महिला परामर्श केंद्र से सीमा सोनी, मोना शर्मा एवं थाने के स्टाफ सदस्य एवं बड़ी तादाद में महिला पुलिसकर्मी एवं गणमान्य जन मौजूद रहे।
इस अवसर पर सह स्वीप प्रभारी अमित भार्गव ने उपस्थित जन को निर्वाचन विभाग द्वारा जारी किए गए ऑनलाइन एप्लीकेशंस के बारे में बताया तथा प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करवाया एवं अपना नाम मतदाता सूची में देखने तथा अपने मतदान केंद्र का पता करने की जानकारी दी तथा साथ ही उपस्थित जन से अपने मोबाइल में स्वयं का नाम वोटर लिस्ट में दिखवाया एवं नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए घर बैठे वोटर हेल्पलाइन एप या निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल अवजमतेण्मबपण्हवअण्पद पर फॉर्म 6 के तहत मतदाता सूची में पंजीयन करने व फॉर्म 6 बी द्वारा ईपिक को आधार से लिंक करने एवं फॉर्म 8 से वोटर आईडी में किसी भी प्रकार के संशोधन को ऑनलाइन प्रक्रिया से करने की जानकारी दी गयी तथा सी विजिल एप्लीकेशन की सहायता से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर 100 मिनट में समाधान प्राप्त करने की जानकारी भी दी गई। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1950 के बारे में बताया गया।