स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक
डीडवाना। विधानसभा आम चुनाव के दृष्टिगत मतदाताओं को अधिकाधिक जागरूक करने हेतु डीडवाना निर्वाचन क्षेत्र में स्वीप गतिविधियों के तहत डीडवाना क्षेत्र के विद्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं । जीतू कुलहरी रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम डीडवाना ने जानकारी देते हुए बताया कि सूपका व ललासरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रंगोली बनाकर तथा मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए । विकास अधिकारी डीडवाना स्वीप प्रभारी द्वारा ग्राम पंचायत लोरोली कलां एवं खरेश पर लोक कलाकारों के माध्यम से गांव के गुवाड़ में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है ।
स्वीप प्रभारी भूपेंद्र कुमार नायब तहसीलदार डीडवाना ने बताया कि खातिया बासनी, मेघवालों की ढाणी निम्बी कलां, भाेपजी का बास, बेरी खुर्द, मौलासर एवं मंडाबासनी गांवों में विद्यालयों के छात्र छात्राओं के साथ अध्यापकों द्वारा रैली का आयोजन तथा निमंत्रण पत्र के माध्यम से मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है । वहीं निम्बा का बास, अलखपुरा, बेरी कलां गांवों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्टर निर्माण कर रैली करते हुए मतदाताओं को मतदान जागरूकता संदेश दिया जा रहा है ।