शपथ दिलाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक
फतेहपुर शेखावाटी। आज आगामी विघान सभा चुनाव 2023 के तहत डॉ रमेश कुमार दुघवाल के सानिघ्य में शहरी प्राथमिक स्वस्थ्य केन्द्र रघुनाथपुरा फतेहपुर में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करनें कि शपथ दिलवाई तथा श्री मोतीराम माहिचा स्काउट कैम्प चीफ ने बताया कि जिन युवाओं की आयु 1 अक्टुबर को 18 वर्ष पूर्ण हेाने जा रही है उनका नाम मतदाता सुची में जुड़वाने हेतु प्रेरित किया गया तथा मतदाताओं को लोकतंत्र को सुदृढ़ करने हेतु प्रत्येक व्यक्ति का मतदान करने का दायित्व बनता है इसलिये प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करने हेतु आग्रह किया गया। इस अवसर पर स्वीप सहायक प्रभारी घन्नराम मीणां नें वोटर हेल्प लाईन एप के माघ्यम से नये मतदाताओं का रजिस्ट्रीकरण करना, मतदाताओं के मोबाइल नम्बर जोडऩें व मतदाताओं के आघार लिंक करने कि प्रक्रिया व फॉर्म न 6 में नये नाम जुड़वानें ,फार्म न 7 में नाम हटानें व फोर्म न 8 में मतदाता सुची में संशोघन करनें के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर मनोहर लाल पीएचएम, स्टाफ नर्स संघ्या ,सुमित कुमार अन्सुल आशा संगीता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थ्ति थे।