साईकिल रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक
फतेहपुर शेखावाटी । आज आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के तहत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने व मतदाता सूची में अधिकाधिक पंजीयन करने हेतु विष्व साईकिल दिवस के उपलक्ष पर पंचायत समिति फतेहपुर से साईकिल रैली को सुनील कुमार ढाका विकास अधिकारी व रामबच्चन मील प्रधानाचार्य ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर रैली को सम्बोधित करते हुए सुनील कुमार ढाका ने बताया कि जिन युवाओं की आयु 1 अक्टुबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण होने जा रही है, उनके नाम मतदाता सूची में अधिकाधिक जुड़ायें तथा आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्येक व्यक्ति को अपने आस-पास के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना चाहिए व स्वयं मतदान अवष्य करें।मोतीराम माहिचा स्काउट कैंप चीफ ने वॉटर हेल्प लाईन के माध्यम से नये मतदाताओं को पंजीयन करने के लिए मतदाताओं के मोबाईल नम्बर व आधार नम्बर लिंक करने की प्रक्रिया बताई तथा सहायक स्वीप प्रभारी धन्नाराम मीणा ने मतदाता सूची में नये नाम जोडऩे हेतु फॉर्म नम्बर 6, नाम हटाने हेतु फॉर्म नम्बर 7 और नाम संषोधन हेतु फॉर्म नम्बर 8 के बारे में बताया। इस अवसर पर राधेष्याम पारीक सहायक विकास अधिकारी, विरेन्द्र कृष्ण षास्त्री, मोह्मद शकील खोखर, जगदीष प्रसाद सैनी, ईष्वर सिंह नेहरा, दयानंद सिंह, लक्ष्मण प्रसाद सैनी, भजनलाल, हार्दिक ढाका, लोगेन्द्र कृष्ण शास्त्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने रैली में भाग लिया।