Dark Mode
बाइक रैली निकाल कर मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक

बाइक रैली निकाल कर मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक

फतेहपुर शेखावाटी. आज आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए उपखण्ड कार्यालय फतेहपुर से बाइक रैली निकाली गयी, जिसको निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व उपखण्ड अधिकारी फतेहपुर कपिल कुमार उपाध्याय एवं पुलिस उपाधीक्षक रामप्रताप विश्नोई ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना की । इस अवसर पर रैली को संबोधित करते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व उपखण्ड अधिकारी फतेहपुर कपिल कुमार उपाध्याय नें कहा कि सभी को निर्वाचन विभाग की ओर से बनाए गए विभिन्न ऐप जिसमें वोटर हेल्पलाइन एप, सक्षम ऐप नो योवर कन्डीडेट तथा सक्षम एप के बारे में जानकारी देकर आह्वान किया कि सभी युवा इन एप्स के माध्यम से एवं विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मतदान जागरूकता संबंधी जानकारी से आमजन को रूबरू करवाये। विधानसभा चुनाव में भागीदारी के लिए सभी नागरिक जिनकी आयु 1 अक्टुबर 2023 को 18 वर्ष पुर्ण हो गयी है एवं जिन नागरिकों का नाम अभी भी मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ा है, वह नामांकन दाखिल होने के 10 दिन पहले तक वीएचए ऐप, दिव्यांगों के लिए सक्षम ऐप तथा बीएलओ के माध्यम से नाम जुड़वा सकेंगे। उपस्थित सभी से अधिकाधिक लोगों को मतदान भागीदारी के लिए प्रेरित करने हेतु आग्रह किया गया । इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि फतेहपुर विधानसभा के सभी मतदाता मतदान में अपनी सहभागिता निभाने के लिए मतदाता पहचान पत्र वोटर हेल्पलाईन एप पर मोबाईल नम्बर अपडेट करके डाउनलोड कर सकते है तथा ई संकल्प लेने के लिए सीकर जिले की ओर से बनाई गई वेबसाइट पर जाकर मतदान भागीदारी का संकल्प करे। ई संकल्प लेने वालों को जिला निर्वाचन अधिकारी सीकर की ओर से ई प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इस अवसर पर तहसीलदार रामगढ़ जय सिंह मीणा, नायब तहसीलदार पवन कुमार मीणा, निरंजन भार्गव, जयपाल सिंह, मोतीराम माहिचा, सहायक स्वीप प्रभारी धन्नाराम मीणा, ताराचन्द मील, महेश कुमार डारा, राजेश कुमार बिंवाल, नेमीचन्द माहिचा, प्रेमप्रकाश दायमा, सांवरमल चिरानियाँ, इरसाद, विनोद कुमार सैनी, सतीश भूतिया, असलम खान सहित कई विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!