ईवीएम व वीवीपैट के माध्यम से मतदाताओं को समझाई मतदान की प्रक्रिया
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव-2023 को देखते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जायल विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र आकोड़ा ,कमेडिया, गडरिया, नोसरिया इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन जागरूकता केंद्र का संचालन कर मतदाताओं को ईवीएम के माध्यम से मतदान करने की प्रक्रिया समझाई। जिसमे 315 मतदाताओं ने ईवीएम कार्यप्रणाली को समझा तथा कार्यप्रणाली के बारे मव जानकारी प्राप्त की ।इस मौके पर ईवीएम डेमोस्ट्रेशन वेन के प्रभारी दुर्गाराम गोदारा ,राकेश कुमार,सुपरवाइजर रामप्रकाश गोदारा तथा बीएलओ उपस्थित रहे निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने आमजन से ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की गई।