Dark Mode
सगला अलख जगाएं टीबी को दूर भगायें

सगला अलख जगाएं टीबी को दूर भगायें

बाड़मेर. विष्व क्षय रोग दिवस पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महावीर नगर मे तपेदिक दिवस पर जारूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम मे चिकित्सा अधिकारी प्रभारी ने आम जन को जानकारी देकर बताया कि टीबी माइक्रोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस जीवाणु की वजह से होता है।हर साल टीबी के लाखों मरीज सामने आते है।टीबी एक संक्रामक बीमारी है लेकिन लाइलाज नही है समय रहते इस बीमारी का इलाज करवा लिया जाए तो इसे पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है।इस अवसर पर पब्लिक हैल्थ मेनेजर मूलषंकर दवे ने बताया कि वर्ष 2023 टीबी दिवस का विषय “हॉं!“हम टीबी को समाप्त कर सकते है।“ै एवं साथ ही भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है । एवं इस संकल्प को पूरा करने के लिए जागरूकता फैलाकर सामुदायिक स्तर पर सभी की भागीदारी जरूरी है। अर्थात “सगला अलख जगाएं टीबी को दूर भगाऐं।टीबी मे सबसे ज्यादा फेफडे प्रभावित होते है, दो हफ्ते से ज्यादा ज्यादा दिनो तक खॉंसी होना, खांसने पर खून या बलगम आना, सांस मे तकलीफ होना तो टीबी हो सकती है।निदान व उपचार डॉटस के माध्यम से सरकार द्वारा निःषुल्क उपलब्ध है। जाकरूकता कार्यक्रम में नरेन्द्र चौधरी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता दुर्गा, सुमित्रा षर्मा ,राजबाला चौधरी, चम्पा कुमारी ॅभ्व् से अमित पुरोहित, एवं कपिल चारण मौजुद रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!