Dark Mode
नगरपालिका प्रशासन की बेपहरवारी से वार्ड नं. 22 में रात में अंधेरा और दिन में उजाला

नगरपालिका प्रशासन की बेपहरवारी से वार्ड नं. 22 में रात में अंधेरा और दिन में उजाला

आमेट. नगरपालिका क्षेत्र आमेट के वार्ड संख्या 22 में रोड लाइट की अनियमितता ( रात में अंधेरा और दिन में उजाला) होने को लेकर वार्ड वासियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। वार्ड के रमेश पालीवाल,भेरूलाल पालीवाल,हरीश भट्ट,चंदू वारी,प्रकाश सेन आदि वार्ड वासियों ने बताया की  वार्ड में नगर पालिका द्वारा रोड लाइट दिन में चालू रखी जाती है । एवं रात्रि के समय बंद हो जाती है । इस कारण वार्ड में रात्रि को लोगों को आने जाने में काफी परेशान होना पड़ता है। एवं वाहन एवं घर में चोरी होने का भय बना रहता है। वार्डवासियों ने बताया कि उक्त समस्या को लेकर नगर पालिका में कई बार दूरभाष द्वारा सूचना दी गई । परंतु अभी तक समस्या का निराकरण नहीं  होकर समस्या जस की तस बनी हुई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!