Dark Mode
 आगामी चुनावों को लेकर वार्ड सभा का हुआ आयोजन 

 आगामी चुनावों को लेकर वार्ड सभा का हुआ आयोजन 

 खाटूश्यामजी। कस्बे की नगर पालिका परिसर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान व कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दांतारामगढ़ के आदेशानुसार आगामी चुनावों को लेकर वार्ड सभा का आयोजन किया गया जिसमें नवीन मतदाता सूचियों का पठन किया गया एवं ऐसे पात्र मतदाता जिनकी आयु 01.10. 2023 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है ऐसे पात्र मतदाताओं का पंजीयन किया गया।आम चुनाव के आगामी विधानसभा मध्यनजर मतदाताओं को वोटर पोर्टल एनवीएसपी पोर्टल,वीएचए एप्प, सी - विजिल आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर मतदाता सूचियाँ में त्रुटि सुधार, मृत व स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान की गई। इस अवसर पर बूथ लेवल अधिकारी विष्णु शर्मा, हंसराज तंवर,प्रदीप कुमार शर्मा, घनश्याम मुंडोतिया, मनोज कुमार सहित अनेक मतदाता उपस्थित रहें।भाग संख्या 154 के बीएलओ हंसराज तंवर ने बताया कि खाटूश्यामजी नगरपालिका में पूर्व मे आठ मतदान केन्द्र थे जिनको बढ़ाकर नौ कर दिया गया हैं एवं पूर्व में 148 व 149 भाग संख्या की नवीन भाग संख्या क्रमश: 149 व 150 का मतदान केन्द्र राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पशु चिकित्सालय के पास से परिवर्तन कर राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय मंडा रोड़ मे कर दिया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!