Dark Mode
100वें टेस्ट में वॉर्नर ने जमाया शतक, यह उपलब्धि किसी भारतीय के पास नहीं

100वें टेस्ट में वॉर्नर ने जमाया शतक, यह उपलब्धि किसी भारतीय के पास नहीं

ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्‍ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की है। अपने 100वें टेस्ट मैच में वॉर्नर ने शतक लगाया है। वह ऐसा करने वाले दुनिया के 10वें बल्लेबाज हैं। वहीं, अपने देश ऑस्ट्रेलिया के दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ऐसा किया है। वॉर्नर से पहले रिकी पोंटिंग ने यह कारनामा किया था। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में अपने 8000 रन भी पूरे कर लिए हैं।  

वॉर्नर के शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत हो गई है। वर्ल्‍ड चैंपियनशिप फाइनल के लिहाज से भारत के लिए यह सुखद है। अगर ऑस्‍ट्रेलिया से दक्षिण अफ्रीका यह मैच हार जाती है तो भारत के लिए टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की राह आसान हो जाएगी। लगभग तीन साल बाद डेविड वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया है। वह लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। उनको टीम से बाहर करने की बातें भी हो रही थीं। वॉर्नर ने शतक बनाकर सभी का मुंह बंद कर दिया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!