Dark Mode
रामलला प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा '

रामलला प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा '

 
सूरजगढ़। अयोध्या में हुए भव्य रामलीला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सूरजगढ़ क्षेत्र में स्थानीय लोगो ने बड़े उत्साह के साथ देखा। नगरपालिका चौक में नगरपालिका प्रशासन की ओर से बड़ी स्क्रीन पर रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान  भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष अहलावत ,चेयरमेन पुष्पा देवी गुप्ता सहित अन्य जन प्रतिनिधियो के साथ ही आमजन भी मौजूद रहे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष अहलावत ने कहा कि आज हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण होने के बाद प्राण प्रतिष्ठा खूब विधि विधान और मंत्रोचार के साथ हो गई है। आज पुरे देश के साथ ही यहां भी दिवाली मनाई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान कार सेवको का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता,वाइस चेयरमेन रामस्वरूप जांगिड़,पूर्व चेयरमेन नरेश वर्मा,पूर्व वाइस चेयरमेन विश्वनाथ पुजारी,विकाश शर्मा,पार्षद राजेंद्र सौंकरिया,पूर्व पार्षद राकेश नांदवाला,संतोष शिवानीवाल,पूर्व भाजयुमो जिला महामंत्री तन्मय अहलावत,संतोष कुमावत,कृष्ण सैनी,राजकुमार शर्मा,संदीप शर्मा ,मनोहरलाल जांगिड़,सजन जांगिड़ सहित अन्य लोग मौजूद थे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!