Dark Mode
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कांफ्रेंस कार्यक्रम को देखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कांफ्रेंस कार्यक्रम को देखा

सरवाड़. कस्बे में सोमवार को नगर पालिका संभागार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम को सुना। मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची व महामंत्री कुशल सोनी व शिवप्रकाश आचार्य के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के विभीन्न प्रान्तों के स्वयं सेवी संस्थाओं, हस्तशिल्प कारीगरों, कृषि व्यवसाय से जुड़े किसानों, महिलाओं व युवाओ से सीधा संवाद किया ओर केंद्र सरकार की योजनाओं का आमजन को मिले फायदे से रूबरू हुए व सरकारी योजनाओं द्वारा दुर्गम दूरस्थ क्षेत्रो व आदिवासियों ,महिलाओं,युवाओं,गरीबो व किसानों के हित मे योजनाए बनाकर अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को सुखी सम्पन्न करने का संकल्प व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों से सरकार की प्रत्येक योजनाओं का लाभ निष्पक्ष व तुरंत प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाकर आमजन के जीवन को सार्थक,साधन संपन्न व सुविधापूर्ण बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष प्यारे लाल खटीक, नगर पालिका अध्यक्ष छगन कंवर राठौड़, अधिशासी अधिकारी राघव सिंह मीणा, भागचंद खीची, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दुर्गा लाल माली, महामन्त्री शिवप्रकाश आचार्य, कुशल किशोर सोनी,भगवान भट्ट, नवीन सोनी, प्रदीप डोडिया, पार्षद गणेश माली, प्रहलाद मांदोरिया,जीवराज भील,करण बंजारा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष फूलचंद माली, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इरफान मंसूरी, छोटू भाटी, ईशाक राठौड़, कमलेश रेगर, रेखा तापड़िया, सोनाली भटनागर,फूलचंद रेगर, मोखम खिंची,अब्दुल हमीद राठौड़, महेश भटनागर, प्रवीण भटनागर, कैलाश शर्मा, अरविंद तापड़िया, सज्जन सिंह राठोड़ सहित प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!