विशेष मानसिक कमजोर बच्चों के लिए वॉटर डिस्पेंसर मशीन भेंट
अजमेर। महावीर इंटरनेशनल पद्मावती अजमेर द्वारा आज पंचशील स्थित अद्वैत विशेष बच्चों के स्कूल में पीने के शुद्ध व ठंडे पानी का वाटर डिस्पेंसर मशीन निक्की जैन के सहयोग से दी गई । इस अवसर पर युवा समाजसेवी कमल गंगवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि इन विशेष बच्चो के लिए सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात हैं, जहां सामान्य बच्चो को शिक्षित करना मुश्किल होता हैं, वही शारीरिक, मानसिक रूप से कमजोर बच्चो को शिक्षित करना अपने आप में कठिन कार्य हैं । निक्की जैन ने संस्था की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया । कार्यक्रम में राजेंद्र गांधी, विजय पांड्या, शाला स्टाफ सहित अन्य उपस्थित थे । प्रेरणा शर्मा एवम् खेरू निशा ने विशेष बच्चो द्वारा बनाए गए आकर्षक गुलदस्ते देकर अतिथियों का स्वागत किया । मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्षमा कौशिक ने संस्था के बारे में बताया । साथ ही इन विशेष बच्चो को शिक्षित करने की प्रक्रिया एवम् आधुनिक संशाधनो का अवलोकन कराया । ईश्वर शर्मा ने आभार व्यक्त किया।