Dark Mode
रास्ते पर भरा पानी,स्कूली बच्चों के लिए बना आफत,

रास्ते पर भरा पानी,स्कूली बच्चों के लिए बना आफत,

डिगो। प्रशासन व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अनदेखी से इन दिनों ग्राम पंचायत डिगो,गोल, कुटक्या, खटुम्बर, इंदावा समेत पपलाज माता के जाने वाले भक्तों समेत अन्य लोग परेशान हैं। लालसोट से लेकर पपलाज माता तक जाने वाली करीब 21 किलोमीटर लंबी सड़क में बने गड्ढों में पानी भरने से आमजन को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।गांव में न तो सड़क का निर्माण कराया गया है। बारिश का पानी गांव के सड़क पर जमा होने से बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। ग्राम पंचायत डिगो के बनासडी में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने एवं आने टूटी सड़क में भरे पानी से गुजरना पड़ रहा है। छात्र-छात्राओं के बैग, ड्रेस व कॉपी-किताब कीचड़ में गंदे हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पंचायत प्रशासन एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग समेत राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आबकारी मंत्री परसादीलाल मीणा से सड़क निर्माण का कार्य कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। वहीं ग्रामीण हरकेश, बनवारी,कमल, फैलीराम, नमोनारायण मीणा ने बताया कि गांव का संपर्क मार्ग भी बदहाल है। प्रशासन की अनदेखी के कारण इसका निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अपने बजट में लालसोट से पपलाज माता तक करीब 22 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण के लिए स्वीकृति भी प्रदान कर चुके हैं और तों और बजट घोषणा के करीब चार माह बाद भी सड़क का चौड़ीकरण कार्य शुरू नहीं हो सका जिसके चलते आमजन समेत पपलाज माता के भक्तों समेत विद्यालय में पढ़ने जाने वाले छोटे छोटे बच्चों को घुटनों तक भरे पानी में होकर निकलने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीण समय गुर्जर ने बताया कि सड़क मार्ग पर पानी का भराव इतना है कि पानी में होकर मोटरसाइकिल निकालने में भी भारी समस्याओं से रूबरू होना पड़ता है। वहीं कालुराम मीणा ने बताया कि विगत दिनों राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आबकारी मंत्री परसादीलाल मीणा कुटक्या में राजकीय उपस्वास्थ्य केंद्र भवन के उद्घाटन के समय चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि पपलाज माता के मेले से पूर्व सुगम रास्ता मुहैया करवाने के लिए कहा था।और अब करीब पंद्रह दिन बाद पपलाज माता का मेला भी शुरू होने वाला है जिसमें लाखों की तादाद में महिलाएं पुरुषों समेत बच्चे भी पपलाज की पैदल यात्रा में शामिल होकर माता रानी के दर्शन करने आते हैं। वहीं सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अरमान खांन ने बताया कि लालसोट से पपलाज माता तक सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया समेत अन्य जरूरी दस्तावेज पूर्ण हों चुके हैं और जल्द ही एक दो रोज में सड़क का चौड़ीकरण कार्य शीघ्र चालू किया जाएगा

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!