Dark Mode
भावी पीढ़ी के लिए जल बचाना होगा - वाटरमैन राजेन्द्र सिंह

भावी पीढ़ी के लिए जल बचाना होगा - वाटरमैन राजेन्द्र सिंह

सीकर । रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून'' जल पुरूष के नाम से विश्वविख्यात, रैमन मेग्सेसे पुरस्कार प्राप्त प्रो राजेन्द्र सिंह ने विद्याश्रम पब्लिक स्कूल में बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल ही भगवान है, जल नही ंतो कल नहीं, ईष्वर की कृपा से प्रतिवर्ष पर्याप्त मात्रा में वर्षा जल मिल रहा है, लेकिन हम जल संरक्षित नहीं कर रहे हैं। हमारे पास केवल 38 प्रतिशत जल भण्डार शेष रहा ट्यूबवेल, स्ंिप्रकलर के माध्यम से हम निरन्तर जल दोहन कर रहे हैं, हमें जल के लिए आदतें बदलनी होंगी, वाटर मीटरिंग करनी होगी। इस अवसर पर डॉ? वी.के. जैन ने जल एवं पर्यावरण बचाने के लिए बच्चों को महत्वपूर्ण सुझाव दिये तथा जल बचाने की शपथ दिलवाई। विद्याश्रम पब्लिक स्कूल की निदेषक मंजू लाटा ने वाटरमैन-राजेन्द्र सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि विद्याश्रम के विद्यार्थी आपके सुझावों को जीवन में शामिल करेंगे। इस अवसर पर जिला साक्षरता अधिकारी राकेश कुमार लाटा ने विद्यार्थियों को मतदान जागरूकता, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा अभिभावकों को मतदान करने के साथ-साथ डिजीटल विश्रीय साक्षरता के बारे में बताया।विद्यालय प्रबंध समिति के महावीर प्रसाद पाण्डे, प्रधानाचार्य मधुसूदन शर्मा, इतिहासकार महावीर पुरोहित, स्टाफ सदस्य चंदा शर्मा, यामिनी जैन, पायल शर्मा, सरिता टेलर, उत्तम अग्रवाल, सुदर्षन सुईवाल ने वाटरमैन राजेन्द्र सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विद्यालय परिवार के द्वारा वाटरमैन राजेन्द्र सिंह, डॉ वी.के.जैन, महावीर पुरोहित को स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन फैकल्टी साहिस्ता एवं विकास शर्मा ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!