पीसांगन तहसील के ग्राम बुधवाड़ा के मोहल्लों में पहुंचा पानी ग्रामीण परेशान
पीसांगन । जिले की पीसांगन तहसील के बुधवाड़ा ग्राम में विफरजोय के कारण हुई बरसात एवं आनासागर के पानी का बुधवाड़ा में प्रवेश की वजह से गांव में निचली बस्ती में पानी भर जाने के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। इसकी सूचना मिलते ही प्रधान दिनेश नायक, गोविंदगढ़ सरपंच जगपाल सिंह शक्तावत, बुधवाड़ा सरपंच जगदीश गुर्जर पंचायत समिति सदस्य गोविन्द सिंह दाँतडा व सुवालाल गुंजल, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष पीसांगन गोविन्द बाकोलिया सहित अन्य मौके पे पहुंचे और हालातों का जायजा लेते हुए जिलाकलेक्टर अजमेर भारती दीक्षित को दूरभाष पर हालात की जानकारी दी।
अधिक जानकारी के लिए अवगत करा दे कि दो -तीन दिनों पूर्व हुई बारिश के कारण एवं अजमेर आनासागर का पानी इधर आ गया। बुधवाड़ा के आईटी सेंटर व इसके आस पास के निचली बस्तीयों में पानी भर गया है। जिसके कारण गांव वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
समय रहते ध्यान नहीं दिया तो हालात बिगड़ सकते है और कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है।