 
                        
        शर्मा के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
खाटूश्यामजी। भाजपा के विधायक दल की बैठक में सांगानेर विधायक भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री,दीया कुमारी व प्रेमचंद बेरवा को उपमुख्यमंत्री व वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।होटल श्याम में भाजपा नेता पवन पुजारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठाकर बधाई दी। भाजपा नेता पवन पुजारी ने बताया कि भजन लाल शर्मा का खाटूश्यामजी से खूब लगाव है और बाबा श्याम में आस्था है। पुजारी ने बताया कि पार्टी ने एक सादगी भरे कार्यकर्ता को प्रदेश के सीएम की जिम्मेदारी दी है।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष केदारमल जांगिड़, कृष्ण कुमार शर्मा, विकास सोनी, छोटूराम शेरावत, दिनेश शर्मा, रामगोपाल रामूका सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
     
                                                                        
                                                                    