पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का किया स्वागत
सोजत। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का सोजत आने पर मोड बट्टा सर्किल पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। राजे के चाहने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान वसुंधरा राजे ने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस दौरान पाली सांसद पीपी चौधरी, पूर्व सांसद पुष्प जैन, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, पूर्व विधायक संजना आगरी, लक्ष्मी बारूपाल, भाजपा नेता गिरवरसिंह राठौर, चेयरमैन मंजू, जुगलकिशोर निकुंभ,कैलाश अखावत, श्यामलाल गहलोत, जगदीश सिंह राजपुरोहित, पार्षद योगेश कुमार जोशी लक्की समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।