Dark Mode
 प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का किया स्वागत

 प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का किया स्वागत

 
रतनगढ़ । मेघा हाइवे पर स्थित एक होटल में चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर डोटासरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। राज्य सरकार की लोककल्याण कारी योजनाओं की पूरे देश में चर्चा है तथा कई राज्य सरकारें राजस्थान मॉडल को फॉलो कर रही है। प्रदेश में सरकार कार्य से आमजन खुश हैं ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत व लोककल्याण कारी योजनाओं के दम पर पुनः सत्ता में वापसी करेगी। इस अवसर पर इन्द्राज खीचड़, बीसूका सदस्य रमेशचंद्र इंदौरिया, रामनारायण व्यास, सरपंच फोरम के अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़, पालिका उपाध्यक्ष शाहरुख खान,पार्षद राजेश गहलोत, श्रवण माली,अनिल जीतू, सुरेंद्र हुड्डा, नरेश गोदारा, हनुमान मेघवाल, किशोर बिजारणियां, महेश चन्द्र पुरोहित, विजयपाल भुवाल, रामलाल डेलू, हरीश जसैल, तेजाराम मेघवाल,  कुतुबुद्दीन पठान, सलीमुद्दीन कुरैशी, बजरंग लाल प्रजापत, रामरतन जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!