ज ट्रेनर हाजी जमील मुग़ल का किया इस्तक़बाल
सोजत। हज ट्रेनर एवं हाजियों की ख़िदमत के कार्यों में तन मन धन से समर्पित होकर कार्य करने वाले हाजी जमील मुग़ल के अपनी अहिल्या हाजन फ़ातिमा मुग़ल के साथ पवित्र उमरा हज का सफ़र करके बीकानेर तशरीफ़ लाने पर अनेक लोगों ने उनके घर पहुंच कर उनका स्वागत किया।
स्वागत के इस क्रम में सोजत के बाल साहित्यकार पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी जयपुर के सदस्य अब्दुल समद राही, संस्कृतिकर्मी डॉ.मोहम्मद फारुक़ चौहान, शायर कहानीकार क़ासिम बीकानेरी ने माल्यार्पण द्वारा हाजी जमील मुगल का स्वागत किया।
कासिम बीकानेरी ने बताया कि मुग़ल लंबे समय से हाजियों की सेवा के काम में और हज ट्रेनर के रूप में अपनी नियमित सेवाएं दे रहे हैं।