82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स कब और कहां देखें
इस साल अवॉर्ड्स सीजन की शुरुआत प्रतिष्ठित 82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स से होगी। यह अवॉर्ड शो भारतीय सिनेप्रेमियों के लिए भी बेहद खास है, क्योंकि पायल कपाड़िया की समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2025 पाने की दौड़ में है। जल्द ही 82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का लायंसगेट प्ले पर 6 जनवरी, 2024 को सुबह 6:30 बजे से सीधा प्रसारण किया जाएगा। ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट को दो श्रेणियों में नामांकित किया गया है। निक्की ग्लेसर इस साल के गोल्डन ग्लोब्स की मेजबानी कर रही हैं।ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट नामांकन फिल्मकार पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' को भी 82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में नामांकित किया गया है। इस फिल्म को दो श्रेणियों में नामांकित किया गया है: सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और दूसरी श्रेणी सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर (गैर-अंग्रेजी भाषा)।