Dark Mode
कौन होगा अगला विधायक श्रीकरणपुर विधानसभा का  ??

कौन होगा अगला विधायक श्रीकरणपुर विधानसभा का  ??

पदमपुर . श्रीकरणपुर विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी दंगल में उतरने वाले विभिन्न पार्टियों के प्रबल  उम्मीदवारों  की तस्वीरें  अब सामने आने लगी है I           दिसंबर माह में होने वाले विधानसभा व 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावो को लेकर राजनीतिक पार्टियों की सर्वे टीमें   आमजन की नब्ज टटोलने में जुट गई है । श्रीकरणपुर विधानसभा के  चुनावो को लेकर हमने काफी लोगों से अगला विधायक कौन होगा  ,किसकी प्रदेश व देश में सरकार बनेगी । काफी लोगों से परिचर्चा में  स्पष्ट किया कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर देखी जा रही है ,  देश में मोदी जी का  मजबूत नेतृत्व  ही उसकी वापसी कर सकता है ।  श्रीकरणपुर विधानसभा में अधिकांश लोगों    युवा नेतृत्व के पक्ष में  अपनी राय रख बताते है कि  वर्तमान विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर  व पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी तीन दशकों से राजनीति के क्षेत्र में अपनी सेवाएं कुशलतापूर्वक सेवाए दे चुके हैं , उम्र दराज होने पर  इनका मार्गदर्शन चुनावी दंगल में उतरने वाले प्रबल दावेदारों के लिए बड़ा महत्व पूर्ण रहेगा । सेवानिवृत्त कर्मचारी ओमप्रकाश खन्ना ने  कहा की राजनैतिक पार्टियां अपने अपने स्थान पर अच्छी है ,  किंतु जो पार्टी सत्ता में आने के  बाद बड़े-बड़े दावे  व योजनाओं की  घोषणाएं कर उसपर शत प्रतिशत खरा ना  उतर और  कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करती है , वो वोट लेने का  अधिकार नहीं रख सकती , मेरा  स्वयं का जनआधार कार्ड पिछले 3 माह से सरकारी कार्यालय में अटका पड़ा है ,  महंगाई राहत कैंप लगाने से सरकारी कार्यालय का  कामकाज प्रभावित होने से आम आदमी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है , बिजली के बिल लगातार बढ़ने से आम आदमी की जेब पर इसका व्यापक रूप से असर पड़ा है । सरकार वायदो  से नहीं धरातल पर कार्य करने से चलती है , मुझे नहीं लगता  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  सता में  वापिसी कर पायेगे कयोकि  विधानसभा चुनाव को देखते हुए आचार संहिता कभी भी  लग जाने पर   मुद्दे गौन  हो जाएंगे तो जनता बेचारी कहां जाएगी । आपने  स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को पसंद करते हैं , जिन्होंने देश दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मान सम्मान बढ़ाया है ,भारत देश को दुनिया सलाम करती है , हर भारतीय को गर्व है । गणेशाराम बुजुर्ग ने क्षेत्र में फैल रहे व्यापक नशे को लेकर  राजनीतिक पार्टियां कहीं भी चिंतित नजर नहीं आने के कारण ही आज चप्पे-चप्पे पर नशे का कारोबार युवा वर्ग को तबाह कर रहा है । राजनीतिक पार्टियां खामोश है , मेरा स्वयं का 25 साल का लड़का नशे की वजह से  चला गया ।  युवाओं ने  गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा  कि प्रदेश मे  चुनाव नजदीक है और वोट बैंक की राजनीति करते हुए  लोक लुभावनी योजनाओं का पिटारा खोला जा रहा है । किंतु साढे  4 साल तक जनता का दर्द नजर नहीं आया , आपसी खींचातानी से  प्रदेश में विकास पहिया थमने से  नुकसान हुआ है । चुनाव के वक्त  शराब  , इत्यादि आधुनिक  नशे के अवैध कारोबार पर  पूर्णतया प्रतिबंध लगा देना  चाहिए । ऐसे गंभीर मुद्दों पर राजनीतिक पार्टियों को चिंतन और मंथन करना चाहिए ताकि किसी परिवार का बच्चा नशे की चपेट में अपना भविष्य तबाह ना कर पाए ।  खेर प्रदेश की जनता जागरूक है वो अपने वोट की  ताकत से किस पार्टी की हुकूमत को पसंद करती है वो  भविष्य के गर्भ में है ।  श्रमिक राजकुमार ने बताया कि पिछले 15 सालों से राशन कार्ड नहीं बनने से  राज्य सरकार की सुविधाओं से वो वंचित है । सेवानिवृत्त शिक्षक मनफूल रामर रत्तेवाला ने बताया कि राजनीतिक पार्टियों में परिवारवाद की परंपरा खत्म होनी चाहिए ।  श्रीकरणपुर विधानसभा में तीन दशकों से दो ही परिवार विधानसभा का नेतृत्व करते आ  रहे हैं , इस बार करणपुर की विधानसभा बदलाव के मूड में नजर आ रही है । पूर्व मंत्री  सुरेंद्र पाल सिंह टीटी व वर्तमान विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर उम्र दराज होने पर  इनका सामान हर वर्ग  करता  हैं ,  किंत विधानसभा करणपुर क्षेत्र में ऐसा कोई बड़ा काम नहीं किया जिससे जनता इन्हें दोबारा विधायक के रुप में देखना चाहती हो ,जनता बदलाव का मानस बना चुकी और युवा नेतृत्व को विधायक के रुप में देखना चाहती है ,  क्षैत्र में सबसे बड़ी समस्या  पानी की है किन्तु  उक्त गंभीर  मुद्दे पर राज्य सरकार का  ध्यान केंद्रित नहीं होना  अत्यंत चिंता का विषय रहा है । क्षेत्र के लोग  विधानसभा चुनावो  का इंतजार कर रही है ताकि सही समय पर अपने वोट की  ताकत से नये युवा नेतृत्व को श्रीकरणपुर विधानसभा की कमान  सोप पाये  जो  हर वर्ग का हितैषी हो I   ऐसा ही एक नाम पृथ्वी पाल सिंह संधू  है जिन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में 45 हजार वोट लेकर भाजपा को तीसरे स्थान पर लाने में अहम भूमिका निभाई थी । सरपंच महावीर विश्नोई ने कहा की आजादी के75 साल  बाद भी स्वच्छ पानी का अभाव ग्रामीणों के जीवन में खतरनाक बीमारियों की दस्तक  दे रहा है । पानी के बिना व्यक्ति जिंदा नहीं रह  सकता , मेरी पंचायत 19 बीबी में स्वच्छ पानी की गंभीर समस्या कई दशकों से बनी हुई है जोकि अत्यंत चिंता का विषय है ,      राज्य सरकार शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के बड़े-बड़े दावे कर रही है., लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है '  जलदाय विभाग की अधिकांश डिग्गीयो  की दयनीय  स्थिति देख आईना सामने आ जाएगा कि किस तरह से ग्रामीण लोग गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं । सड़के बनने से पहले टूट रही है । जनता का करोड़ों रुपया भ्रष्ट व्यवस्थाओं  की भेट चढ रहा है ।  विधायक  दबंग व स्वच्छ रिति निति  होना चाहिए ।  विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर का  कई दशकों  से श्रीकरणपुर विधानसभा का सकारात्मक  कुशल नेतृत्व व  अनुकरणीय योगदान रहा है ।  इनके मार्गदर्शन पर किसी ऐसे नए व युवा चेहरे को मौका मिलना  चाहिए ,जिसके पक्ष में हर वर्ग के लोगो का मजबूत जनाधार हो ।  काफी  लोगों ने मंडी में  फैली  अवस्थाओं पर चिंता जाहिर करते हुए  आक्रोश जताया और कहा की शिक्षा व चिकित्सा की स्थिति संतोषजनक नहीं है , राजकीय चिकित्सालय के हालात किसी से छुपे  नहीं है ,  रोगियों को भर्ती कम  जिला मुख्यालय पर रेफर  अधिक करने  पर  ध्यान केंद्रित किया जाता है ।  सरकारी सिस्टम पर शासन प्रशासन का  गंभीरता पूर्वक  ध्यान नही  होने के कारण ही आम लोगों को  भारी  कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ।  वही  एक युवा विक्रमजीत सिंह ने कहा की उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद भी वो  बेरोजगारी का शिकार होने पर  मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं , अधिकतर युवा वर्ग बेरोजगार होने से वो  डिप्रेशन का भी शिकार हो रहे हैं , जिसके कारण  नशा व अपराधिक घटनाओं में सम्मिलित होकर अपना भविष्य अंधकार में डाल रहे हैं । पूर्व सरपंच राजा ने कहा कि कृषि सिंचाई व पानी पर हमारा क्षेत्र  निर्भर है , किंतु  दुर्भाग्यपूर्ण है कि फसलों के लिए पर्याप्त पानी ना मिलने के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है I  2016 से जिला मुख्यालय पर पानी की समस्या को लेकर पृथ्वी पाल सिंह संधू के नेतृत्व में   भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करने पर बहुत से किसानों को लाठियां खानी पड़ी और मुकदमे झेलने पड़े ,  2018 में कांग्रेस की सरकार  आई  तो पूर्व में किसान आंदोलन का हिस्सा बने अधिकतर कांग्रेस के बड़े नेता अब क्यो  भूमिगत हो गए ।  किसान नेता  पृथ्वीपाल सिंह किसान नहीं हर वर्ग के साथ खडा होकर अपना दायित्व निभाने में पीछे नहीं है । उन्होंने कहा कि 2023 के चुनावो को जनता  परिवर्तन के मूड में है ।          

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!